मन्दसौर/गरोठ: मंदसौर जिला पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गरोठ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गरोठ पुलिस मादक पदार्थ तस्करी (Garoth Police Narcotic Smuggling) के मामले में कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 40 ग्राम कीमती एमडी (MD) और 3 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है।

थाना प्रभारी बलवीर सिंह यादव के नेतृत्व में कार्रवाई

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत, एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देशन और एएसपी हेमलता कुरील के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गरोठ बलवीर सिंह यादव की टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

थाना प्रभारी गरोठ बलवीर सिंह यादव

Advertisement

थाना प्रभारी गरोठ बलवीर सिंह यादव

मुखबिर की सूचना पर जस्साखेड़ी फंटा पर घेराबंदी

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जस्साखेड़ी फंटा खडावदा रोड पर मादक पदार्थों की तस्करी होने वाली है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यात्री प्रतीक्षालय के पास घेराबंदी कर आरोपी निलेश पिता बलराम डपकरा (32 वर्ष), निवासी पुराना बस स्टैंड गरोठ को पकड़ा। आरोपी निलेश की तलाशी लेने पर उसके पास से 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (कीमत लगभग 40,000 रुपये) और 3 किलोग्राम डोडाचूरा (कीमत 4800 रुपये) बरामद किया गया।

Drug Smuggling Evidence

आदतन अपराधी उमर फारुख खान गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान आरोपी निलेश ने बताया कि उसने यह एमडी और डोडाचूरा उमर खान पिता मोहम्मद खान, निवासी बरखेड़ा गंगासा से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी उमर फारुख खान को भी गिरफ्तार कर लिया। उमर खान का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है, जिस पर पूर्व में एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, चोरी और मारपीट जैसे 15 गंभीर मामले दर्ज हैं।

सराहनीय टीम

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी गरोठ बलवीर सिंह यादव, सउनि बलवानसिंह देवड़ा, प्रआर अजय कुमार प्रजापति, आरक्षक कमलसिंह और बलराम बंजारा की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।

मंदसौर जिले और पुलिस की ऐसी ही तमाम अपडेट्स के लिए ‘यशस्वी दुनिया’ के साथ बने रहें।

कैलाश विश्वकर्मा