शामगढ़: विद्या भारती मालवा मंदसौर विभाग के अंतर्गत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, शामगढ़ में नवीन आचार्यों की भर्ती के लिए आचार्य चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कुल 29 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 26 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

परीक्षा की प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न हुई। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें शैक्षणिक योग्यता, शिक्षण कौशल और शैक्षिक नीतियों से संबंधित प्रश्न शामिल थे। इसके बाद, सफल प्रतिभागियों को साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिसमें उनके विषय ज्ञान, शिक्षण तकनीकों और नैतिक मूल्यों का मूल्यांकन किया जाएगा।

sarasvati shishu mandir acchry chayan pariksha

परीक्षा का निरीक्षण विवेकानंद शिक्षण समिति के सचिव राजेश पाटीदार और विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण पुरोहित ने किया। परीक्षा की निगरानी और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा विभाग से पर्यवेक्षक के रूप में दीपक पाटीदार, आयुषी शर्मा, श्रीमती विष्णु कुंवर और शिवानी शर्मा उपस्थित रहे।

Advertisement

इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन ने बताया कि चयनित आचार्यगण विद्यालय में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विद्यालय प्रबंधन समिति ने परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर जोर देते हुए कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह से योग्यता आधारित होगी।

इस परीक्षा के आयोजन की जानकारी प्रचार प्रसार प्रमुख पीरु सिंह पड़िहार द्वारा दी गई।

कैलाश विश्वकर्मा