कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे का कोटा मंडल हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सशक्त बना रहा है। इसी क्रम में गंगापुर सिटी रेलवे अस्पताल में 90 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया है। इस नई उपलब्धि के साथ कोटा मंडल की कुल स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता बढ़कर 4.542 मेगावाट हो गई है।

यह भी पढ़ें: यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना: तीन हमसफर एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवाएं यथावत बहाल रहेंगी

सौर ऊर्जा से विद्युत व्यय में कमी और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा

यह भी पढ़ें: नीमच पुलिस की कॉम्बिंग गश्त: रात भर चला अभियान, 118 वारंटियों की गिरफ्तारी और 60 होटलों की चेकिंग

Advertisement

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि रेलवे अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान में सौर ऊर्जा के उपयोग से विद्युत व्यय में उल्लेखनीय कमी आएगी तथा स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों एवं अन्य परिसंपत्तियों पर चरणबद्ध तरीके से सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं। (विस्तृत जानकारी के लिए यशस्वी दुनिया होमपेज पर जाएँ)

गंगापुर सिटी रेलवे अस्पताल में सौर ऊर्जा

भारतीय रेल का ‘नेट जीरो कार्बन एमिशन’ का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि भारतीय रेल वर्ष 2030 तक ‘नेट जीरो कार्बन एमिशन’ का लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में कार्य कर रही है। कोटा मंडल इस राष्ट्रीय लक्ष्य की प्राप्ति में सक्रिय योगदान दे रहा है। मंडल में स्थापित 4.542 मेगावाट सौर क्षमता ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है तथा पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

महत्वपूर्ण बाहरी कड़ियाँ (Important External Links):

कैलाश विश्वकर्मा