दलौदा: 32 वर्षीय युवक ने घर पर लगाई फांसी, मौत से सनसनी

दलौदा रेल में सनसनी: 32 वर्षीय युवक योगेश माली ने अज्ञात कारणों के चलते घर पर लगाई फांसी, क्षेत्र में शोक की लहर

Yogesh Mali Daloda

मृतक योगेश माली (फाइल फोटो)

Advertisement

दलौदा (मंदसौर): जिले के दलौदा तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम दलौदा रेल से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक 32 वर्षीय युवक ने अपने ही घर पर अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से ही गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अज्ञात कारणों के चलते उठाया आत्मघाती कदम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम दलौदा रेल निवासी **योगेश पिता शांतिलाल माली (उम्र 32 वर्ष)** ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

सूचना मिलने पर दलौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच कर रही है।



कैलाश विश्वकर्मा