Explore

Search

July 20, 2025 10:04 am

शामगढ़ में विधायक हरदीप सिंह डंग ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्यों पर जताया संतोष

शामगढ़, मध्यप्रदेश।
शामगढ़ नगर में आज विकास कार्यों की गूंज सुनाई दी जब क्षेत्रीय विधायक श्री हरदीप सिंह डक ने नगर का दौरा किया और चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया। विधायक डंग का आगमन डाक बंगला परिसर में हुआ, जहां उन्होंने नगरवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट की। चर्चा के दौरान नपा अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव ने विधायक से नगर में चल रहे प्रमुख विकास कार्यों का निरीक्षण करने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।
निरीक्षण की शुरुआत नगर के वार्ड क्रमांक 1 से 6 तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निर्माणाधीन 4 लाख लीटर क्षमता की विशाल पानी की टंकी से की गई। इस महत्त्वपूर्ण परियोजना को देखकर विधायक डक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह टंकी नगरवासियों के लिए दीर्घकालीन राहत का कार्य करेगी।
इसके पश्चात वे श्री कृष्णा तलाई पहुंचे, जहां पर निर्माणाधीन सुंदर गार्डन और घाट का जायज़ा लिया। उन्होंने स्थल पर बन रहे पारंपरिक कुएं का भी निरीक्षण किया और इन सभी कार्यों की गुणवत्ता एवं उपयोगिता की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

विधायक डंग ने कहा, “नगर के सर्वांगीण विकास के लिए जो कार्य हो रहे हैं, वे सराहनीय हैं। हमें अपने क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करते रहना है।”

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, पार्षदगण, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में नगर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विधायक के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर